सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 500 कंबलों का वितरण घाटोली (अकलेरा), झालावाड़।
Ashis Biswas |
23 Jan 2026
सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 500 कंबलों का वितरण
घाटोली (अकलेरा), झालावाड़।
बंग समाज वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटोली, अकलेरा क्षेत्र में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों एवं देशभक्ति को स्मरण करते हुए सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया। संस्था की ओर से माननीय श्रीमती कानून राय, अनिता विश्वास, पदाधिकारी श्री आनंद मित्र, शीला विश्वास, अरुण विश्वास, आशीष विश्वास, सुरजीत राय, समीर गाड़ा, विरनाथ अधिकारी, चेनसिंह पटेल, अमल विश्वास, ओमप्रकाश शर्मा, नन्दलाल जी, रमेश जी अध्यापक, बलवीर राठौर, फूलसिंह पटेल, रूपचन्द सोनी, रामचन्द्र एवं धनराज, हरिसिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बेसहारा, गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कुल 500 कंबल वितरित किए गए। उपस्थित अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।